Wednesday, July 15, 2026
HomeकानपुरKanpur : सीएम ग्रिड रोड बनी मुसीबत, हल्की बारिश में डूब गईं...

Kanpur : सीएम ग्रिड रोड बनी मुसीबत, हल्की बारिश में डूब गईं गलियां

अधूरे सीवर कनेक्शन और जलभराव से लोग परेशान, बाइक सवार गड्ढे में गिरा; जिम्मेदार विभागों पर लापरवाही का आरोप

Kanpur । बगिया क्रॉसिंग से केसा तक बन रही सीएम ग्रिड रोड का निर्माण स्थानीय लोगों के लिए राहत के बजाय नई मुसीबत बन गया है। करोड़ों रुपये की इस परियोजना के बीच जलकल, जल निगम और नगर निगम के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा आसपास के मोहल्लों के लोग भुगत रहे हैं। कई घरों के सीवर कनेक्शन अब तक मुख्य लाइन से नहीं जोड़े गए हैं, जिससे सीवर का गंदा पानी घरों और गलियों में भर रहा है।

#kanpur

मंगलवार को हुई हल्की बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए। नालियों की समय पर सफाई नहीं होने से पानी की निकासी रुक गई और कई गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। सड़क पर जगह-जगह पड़े पत्थर और खुले गड्ढे लोगों के लिए खतरा बन गए हैं।

#kanpur

दोपहर में एक युवक बाइक से गुजर रहा था कि अचानक पहिया पत्थर पर फिसल गया और बाइक गड्ढे में जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला। युवक को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभागों ने समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण की रफ्तार तो दिखाई दे रही है, लेकिन सीवर और जलनिकासी की व्यवस्था पूरी तरह नजरअंदाज की जा रही है।

#kanpur

उनका कहना है कि यदि जल्द सीवर कनेक्शन नहीं जोड़े गए और जलभराव की समस्या दूर नहीं हुई तो बारिश के दिनों में हालात और गंभीर हो जाएंगे।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निर्माण कार्य के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं को भी प्राथमिकता देने की मांग की है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...