Friday, March 13, 2026
HomeभारतJammu : जम्मू स्टेशन से चलने वाली ट्रेनें हुईं रद्ध, नॉर्दन रेलवे...

Jammu : जम्मू स्टेशन से चलने वाली ट्रेनें हुईं रद्ध, नॉर्दन रेलवे ने जारी की सूची

Jammu । भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रेलवे ने जम्मू रेलवे स्टेशन से चलने वाली करीब सभी रेलगाड़ियां को रदद कर दिया है। जम्मू आने वाली कुछ गाड़ियों को रास्ते में रोककर जम्मू लाया जा रहा है।

नॉर्दन रेलवे द्वारा जारी सूची में 37 नाम हैं, जो इस प्रकार हैं। जानकारी के अनुसार, अमृतसर, फिरोजपुर, बठिंडा, जम्मू में कई ट्रेनों को रदद किया गया है। इसके साथ ही जम्मू से स्पेशल ट्रेन चलाने का भी ऐलान किया गया है। इनमें अधिकतर रेल गाड़ियां जम्मू रूट पर चलने वाली शामिल हैं।

इनमें श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस (19415-16) को 11 और 13 मई, हेमकुंट एक्सप्रेस 10 से 14 मई, उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को 10 से 14 मई, जम्मूतवी दुरंतो एक्सप्रेस को 11 से 13 मई, शालीमार एक्सप्रेस को 10 मई, उधमपुर एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 10 से 13 मई, पठानकोट-मुंबई टर्मिनल एक्सप्रेस को 10 से 14 मई।

काठगोधाम गरीबरथ एक्सप्रेस को 11 से 13 मई, वंदे भारत एक्सप्रेस को 11 से 14, हमसफर एक्सप्रेस को 12 से 13 मई, जम्मूतवी एक्सप्रेस को 11 से 12 मई, उधमपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 12 से 14 मई, मुंबई टर्मिनल उधमपुर जन्मभूमि एक्सप्रेस को 11 से 12 मई। उदयपुर समर स्पेशल को 11 से 14 मई, वाराणसी समर स्पेशल को 11 से 13 मई, श्री वैष्णो देवी कटड़ा समर स्पेशल को 10 से 14 मई, राजगिर समर स्पेशल, को 12 से 14 मई, वाराणसी समर स्पेशल (04609-10) 16 से 17 मई तक रद कर दिया गया है।

इसी तरह से 20 रेल गाड़ियों को शार्ट टर्मिनेट और वहीं से वापिसी के लिए रोक कर चलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...