मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 26 November 2026
विज्ञापन
होम›भारत›Jammu : महबूबा ने दोनों पक्षों के बीच में शांति स्थापित करने की वकालत की
भारत

Jammu : महबूबा ने दोनों पक्षों के बीच में शांति स्थापित करने की वकालत की

Akash Chaudhary

Jammu  । पाकिस्तान की ओर से भारत के शहरों पर लगातार हवाई हमले होने का प्रयास किया जा रहा है। इसी बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने दोनों पक्षों के बीच में शांति स्थापित करने की वकालत की।

महबूबा ने कहा कि भारत उपमहाद्वीप में एक नेतृत्वकारी स्थिति में है,इसके बाद पाकिस्तान के साथ तनाव करने के लिए पहला कदम उठाना चाहिए।

महबूबा ने सॉफ्ट पावर का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि देश के लिए मजूबती से खड़े होने के साथ-साथ यह समय यह समझने का भी है कि देश की असली ताकत उसकी सॉफ्ट पावर और शांति के प्रति प्रतिबद्धता में निहित है।

मुफ्ती ने कहा ने कहा, भले ही अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने शुरुआत में कहा था कि अमेरिका एक निश्चित सीमा के बाद इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगा, लेकिन स्थिति की गंभीरता को समझकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अब पाकिस्तान के सेना प्रमुख से संपर्क किया और तनाव को कम करने के लिए कहा।

महबूबा ने कहा कि भटकते अंतर्राष्ट्रीय समर्थन पर निर्भर रहने की बजाय, भारत को खुद ही शांति के लिए और तनाव कम करने के लिए कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और अब एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था भी है।

हम दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश हैं। इसके बजाय भारत को उपमहाद्वीप में अपने नेतृत्वकारी भूमिका का इस्तेमाल करके तनाव को कम करना चाहिए और इसके लिए पहला कदम उठाना चाहिए।

महबूबा ने कहा कि दुनिया हमें देख रही है। यह भारत के लिए मजबूती से खड़े होने और यह प्रदर्शित करने का समय है कि उसकी असली ताकत परमाणु हथियारों में नहीं, बल्कि उसकी ‘सॉफ्ट पावर’ और शांति के प्रति प्रतिबद्धता में है। विदेश मंत्री जयशंकर ने बात करने के बाद कहा कि भारत की प्रतिक्रिया हमेशा से ही सुलझी हुई और सही रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *