मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›KPL देखने आ रहे तो आईडी जरूर रखें साथ, 100 के अधिक कैमरें रखेंगे नजर
खेल

KPL देखने आ रहे तो आईडी जरूर रखें साथ, 100 के अधिक कैमरें रखेंगे नजर

Parpanch News

कानपुर। रविवार से ग्रीनपार्क स्टेडियम में शुरू हो रही कानपुर प्रीमियर लीग (KPL) का जुनून इस समय पूरे शहर पर छाया हुआ है। केपीएल के लिए स्टेडियम में इंट्री पूरी तरह निःशुल्क रखी गयी है और इसके लिए फ्री पास की मांग का कदर पूरे शहर में बने 30 से अधिक काउंटर में देखने को मिल रहा है।

रविवार को गंगा बिठूर और सीसामऊ सुपरिकंग्स के बीच सायं 7.30 बजे से पहला मैच खेला जायेगा। मैच को देखने आने वाले दर्शकों को पास के अलावा अपने साथ कोई भी आईडी प्रूफ रखना अनिवार्य है। डा. संजय कपूर ने बताया कि बिना आईडी प्रूफ के किसी को भी स्टेडियम में इंट्री नहीं दी जायेगी। इसके अलावा कोई भी दर्शक स्टेडियम में आपत्तिजनक, हथियार, पानी की बोतल, काले कपड़े इत्यादि नहीं ला सकेगा। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में 100 से अधिक कैमरे लगाये गये हैं, जिसके कंट्रोल रूम से प्रत्येक दर्शक पर कड़ी नजर रखी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *