मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 9 November 2026
विज्ञापन
होम›भारत›Haryana : हरियाणा भाजपा अध्यक्ष रेप में फंसे
भारत

Haryana : हरियाणा भाजपा अध्यक्ष रेप में फंसे

Akash Chaudhary

महिला की शिकायत पर गैंगरेप का केस दर्ज
Haryana ।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली (61) और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ गैंगरेप की एफआईआर दर्ज हुई है। ये केस हिमाचल के कसौली पुलिस थाने में 13 दिसंबर 2024 को दर्ज हुआ था। जिसकी जानकारी अब सार्वजनिक हुई है। दिल्ली की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसके साथ कसौली के होटल में जबरन शराब पिलाकर रेप किया गया।

इसके लिए रॉकी मित्तल ने उसे अपनी एल्बम में एक्ट्रेस बनाने और बड़ौली ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। रेप के बाद उसे डरा-धमकाकर कमरे से बाहर निकाल दिया। उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई गईं। इसके बाद पंचकूला में उसे केस में फंसाने की कोशिश की गई। बड़ौली और रॉकी पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376डी और 506 लगाई है।

इस बारे में डीएसपी परवाणू मेहर पंवर ने कहा कि बड़ौली और सिंगर मित्तल से पुलिस पूछताछ भी कर चुकी है। महिला ने कहा है कि उनका यौन शोषण कसौली में हुआ है। मामले की जांच कर रहे कसौली थाने के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर धनवीर सिंह ने कहा कि इस केस की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *