मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 6 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Dubai : शुभमन को तीसरी बार मिला महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड
खेल

Dubai : शुभमन को तीसरी बार मिला महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड

Akash Chaudhary

Dubai  । भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को लगातार अच्छे प्रदर्शन का लाभ मिला है। इसी कारण शुभमन को फरवरी महीने का आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड मिला है। शुभमन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स भी इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल थे।

गिल को ये पुरस्कार तीसरी बार मिला है। इससे पहले उन्हें 2023 में दो बार जनवरी और सितंबर में यह पुरस्कार मिला था।शुभमन ने कहा, “मैं फरवरी के लिए पुरस्कार जीतकर बहुत खुश हूं। बल्लेबाजी करके और अपने देश के लिए मैच जीतकर मुझे इससे अधिक प्रेरणा कुछ नहीं देता। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारी बहुत अहम थी और मुझे खुशी है कि मैं इसका पूरा लाभ उठा पाया।

व्यक्तिगत रूप से और एक इकाई के रूप में हमारे लिए यह साल एक शानदार शुरुआत रही है। मैं आने वाले एक बेहतर खेल की उम्मीद कर रहा हूं और भारत के लिए कई और मैच जीतने का प्रयास करुंगा।

शुभमन ने फरवरी महीने के दौरान सिर्फ पांच एकदिवसीय मैचों में 406 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 101.50 और स्ट्राइक रेट 94.19 रहा। इसमें इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 की सीरीज जीत में उनका शानदार प्रदर्शन भी शामिल है, जहां उन्होंने लगातार तीन बार पचास से ज्यादा का स्कोर बनाया।

इस बल्लेबाज़ ने नागपुर में 87 रनों की शानदार पारी खेली, उसके बाद कटक में 60 रनों की पारी खेली और अहमदाबाद में 102 गेंदों पर 112 रनों की शानदार पारी खेलकर सीरीज का अंत किया। अपनी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *