मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 6 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Dubai : आईसीसी रैंकिंग में रोहित तीसरे नंबर पर पहुंचे
खेल

Dubai : आईसीसी रैंकिंग में रोहित तीसरे नंबर पर पहुंचे

Akash Chaudhary

Dubai । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि भारत के ही शुभमन गिल शीर्ष पर बने हुए हैं। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 76 रन की पारी खेली थी इससे उन्हें दो स्थानों का लाभ मिला है।

वहीं टूर्नामेंट में 218 रन बनाने वाले अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली पांचवें स्थान पर हैं।वहीं उपन्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को भी रैंकिंग में लाभ मिला है। डेरिल मिशेल एक स्थान के लाभ के साथ ही छठे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि रचिन रविंद्र 14 पायदान की छलांग लागाकर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ग्लेन फिलिप्स भी छह पायदान ऊपर चढ़कर 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं। कप्तान मिशेल सेंटनर को टूर्नामेंट में नौ विकेट लेने के कारण छह स्थान का लाभ मिला है वह चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह गेंदबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

वहीं माइकल ब्रेसवेल 10 पायदान ऊपर चढ़कर 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय स्पिनरों कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की रैंकिंग भी बेहतर हुई है। किया है। कुलदीप तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि जडेजा पांच विकेट लेने के बाद 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *