Kanpur : सीनियर एथलेटिक्स के लिए कल से चयन ट्रायल
Kanpur । खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला और मंडल स्तर पर चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय चयन ट्रायल 24 सितंबर को दोपहर दो बजे जिला खेल कार्यालय कानपुर देहात में होगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल 25 सितंबर को दोपहर तीन बजे जिला खेल कार्यालय कानपुर देहात में ही आयोजित किया जाएगा। इसके बाद चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता सात और आठ अक्तूबर को इटावा में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया जिला स्तर से शुरू होकर मंडल स्तर तक चलेगी।


