Thursday, September 24, 2026
HomeखेलKanpur : राष्ट्रीय चुनौती से पहले अंडर-14 खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Kanpur : राष्ट्रीय चुनौती से पहले अंडर-14 खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Kanpur । अंडर-14 बालक क्रिकेट खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियां तेज कर दी हैं। विद्यालय में 23 सितंबर से टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है, जो एक अक्तूबर तक चलेगा। टीम में शामिल सभी खिलाड़ी दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कानपुर कैंट जमकर अभ्यास किया।

शिविर में खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिहाज से तैयार किया जा रहा है। अभ्यास सत्र में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के साथ खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक और मैच की रणनीति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशिक्षक खिलाड़ियों की कमजोरियों को दूर करने के साथ उनकी मजबूतियों को और निखारने में जुटे हैं। अंडर-14 बालक क्रिकेट की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन पांच से 11 अक्तूबर तक बंग्लुरु में किया जाएगा। ऐसे में टीम के पास शिविर के दौरान खुद को राष्ट्रीय स्तर की चुनौती के लिए तैयार करने का पर्याप्त अवसर है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...