Thursday, September 24, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर ने जीती मंडलीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप

Kanpur : कानपुर ने जीती मंडलीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप

Kanpur । ओईएफ इंटर कॉलेज कानपुर में दो दिवसीय 70वीं मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इसमें कानपुर जनपद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। फर्रुखाबाद जनपद दूसरे और कन्नौज जनपद तीसरे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में दमखम दिखाया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने तकनीक और कौशल का प्रदर्शन करते हुए पदकों के लिए जोर लगाया। हरसाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज के अविरल पाठक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि खेल विकास समिति के उपाध्यक्ष सीके द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि अनुराग मिश्रा, प्रिंसिपल मोहित दुबे ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर आयोजन सचिव एसके तिवारी, मुख्य चयनकर्ता अविचल पाठक, जिला क्रीड़ा सचिव कानपुर सत्य प्रकाश तिवारी, ललित कुमार यादव, मीनाक्षी डे, नितिन गुप्ता, सत्येंद्र सिंह समेत अन्य ​शिक्षकगण मौजूद रहे।
आज के परिणाम:::
32 किग्रा – ज्योति (कन्नौज) स्वर्ण
35 किग्रा – सौम्या (कानपुर) स्वर्ण
38 किग्रा – सानिया (कानपुर) स्वर्ण
42 किग्रा – नव्या तिवारी (कानपुर) स्वर्ण
44 किग्रा – अंशिका तिवारी (कानपुर) स्वर्ण
46 किग्रा – कशिश (फर्रुखाबाद) स्वर्ण
49 किग्रा – अंशिका (फर्रुखाबाद) स्वर्ण
52 किग्रा – अनन्या साही (कानपुर) स्वर्ण
55 किग्रा – तेजस्वी (कानपुर) स्वर्ण
59 किग्रा – महक (कानपुर) स्वर्ण
63 किग्रा – संस्कृत (फर्रुखाबाद) स्वर्ण
68 किग्रा – साक्षी (फर्रुखाबाद) स्वर्ण
68+ किग्रा – सृष्टि (औरैया) स्वर्ण

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...