Thursday, September 24, 2026
HomeखेलMumbai : गोवा में होगी 2027 आईपीएल सत्र के लिए नीलामी :...

Mumbai : गोवा में होगी 2027 आईपीएल सत्र के लिए नीलामी : धूमल

Mumbai । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की साल 2027 सत्र की नीलामी भारत में ही होगी। ये नीलामी गोवा में होगी। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा है कि दिसंबर के मध्य में गोवा में यह मिनी निलामी होगी। पिछले तीन सत्र के बाद विदेश में आयोजित होने के बाद नीलामी इस बार अपनी ही धरती पर होगी।

धूमल ने कहा, हमने नीलामी के लिए गोवा तय कर दिया है। नीलामी 15 और 16 दिसंबर को हो सकती है। यह वापसी इसलिए भी खास है क्योंकि अंतिम बार 2022 में ही आईपीएल नीलामी भारत में हुई थी। वहीं पिछले तीन चरणों की बात करें तो साल 2023 और 2024 की नीलामी दुबई और अबू धाबी में हुई थी। वहीं 2022 की नीलामी जेद्दा में आयोजित की गयी थी। इस बार भारत में नीलामी आयोजित करने का कारण बताते हुए धूमल ने कहा कि हर साल प्रयास रहता है कि नीलमी भारत में ही हो पर शादियों के सत्र के चलते सही जगह नहीं मिल पाती है।

इस बार मिनी नीलामी होने के कारण उम्मीद है कि गोवा में आसानी से जगह मिल जाएगी।
नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। इस मिनी नीलामी में कुछ टीमों के पास बड़ा पर्स होगा, जिससे वे अपने दल में बड़ा बदलाव करना है। तीन बार की आईपीएल विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) सबसे अधिक रकम के साथ नीलामी में उतर सकती है। आईपीएल का 2026 सत्र नीलामी के लिए सही नहीं रहा है। इससे फ्रेंचाइजी कई बड़े और महंगे खिलाड़ियों को रिलीज करने जा रही है। केकेआर तकरीबन 65 करोड़ रुपये खिलाड़ियों पर लगा सकती है।

वहीं दूसरी ओर पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए भी पिछला सत्र अच्छा नहीं रहा है। सीएसके करीब 44 करोड़ रुपये के पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी। ऐसे में केकेआर और सीएसके के बीच कुछ मैच- विजेता खिलाड़ियों को हासिल करने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इनके अलावा, लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमें भी कुछ अहम खिलाड़ियों को अपने खेमे में शामिल करने की पूरी कोशिश करेंगी जिससे वे आगामी सीजन के लिए एक संतुलित और मजबूत टीम बना सकें।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...