Thursday, September 24, 2026
HomeखेलMumbai : मैरी कॉम का भावुक खुलासा: एक समय ‘आत्महत्या करना चाहती...

Mumbai : मैरी कॉम का भावुक खुलासा: एक समय ‘आत्महत्या करना चाहती थी’

Mumbai : मैरी कॉम का भावुक खुलासा: एक समय ‘आत्महत्या करना चाहती थी’
मुम्बई। छह बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने कहा है कि एक समय वह अपनी परेशानियों से इतनी टूट गयी थी कि अपना जीवन तक समाप्त करना चाह रही थी पर बच्चों के कारण रुक गयी। मैरी कॉम ने जीवन के सबसे भयावह और निजी संघर्ष का खुलासा करते हुए ये बातें बिग बॉस 20 के घर में साथी कंटेस्टेंट्स ईशा रिखी, रीति तिवारी और कनिका मान से कही। देश की एक विजेता मुक्केबाज मैरी को सबसे मजबूत माना जाता था पर वह अपने में इतना दर्द समेटे थी ये कोई नहीं जानता था।
अपनी यात्रा के दौरान आए भावनात्मक उतार-चढ़ाव को लेकर इस महिला मुक्केबाज ने कहा कि एक समय वह पूरी तरह टूट गई थीं। उस मुश्किल दौर को याद करते हुए मैरी ने कहा कि वह एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई थीं जहां उन्होंने अपनी जान देने के बारे में भी सोचा था। साथ ही कहा, मैं बहुत मजबूत हूं लेकिन उस साल, मैं थोड़ी कमज़ोर पड़ गई थी। इस कारण मैं टूट गई थी। मुझे बहुत कुछ करना था। मैरी ने अपने अंदर चल रहे गहरे संघर्ष के बार में बताते हुए कहा, मैं अपनी जान देना चाहती थी। मैं यही सोच रही थी। लेकिन मैं आज भी अपने बच्चों के लिए जिंदा हूं, वे छोटे थे। यह उनके बच्चों के प्रति उनका अगाध प्रेम और जिम्मेदारी की भावना ही थी जिसने उन्हें उस कठिन समय में एक नई उम्मीद दी और जीवन को गले लगाने का साहस प्रदान किया।
मैरी कॉम ने यह भी कहा कि उनका जीवन हमेशा चुनौतियों से भरा रहा है। बचपन से ही उन्होंने कठिन हालातों का सामना किया है और अपने परिवार, अपने राज्य मणिपुर और अपने देश के लिए कई त्याग किए हैं। बचपन से ही मैंने बहुत कुछ देखा है। मैंने अपने परिवार, अपने राज्य और अपने देश के लिए त्याग किया है। कौन इस तरह लड़ सकता है ? यह एक चुनौती है, उन्होंने अपनी संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा का वर्णन किया। मैरी ने आगे कहा, मैं एक अलग तरह की एथलीट हूं। मैं और पदक जीतना चाहती हूं। एक दो, तीन पदक काफी नहीं हैं। मुझमें अभी भी भूख है, लेकिन ज़्यादा उम्र होने की वजह से अब मैं हिस्सा नहीं ले सकती। यह उनके भीतर की अदम्य इच्छाशक्ति और खेल के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है, भले ही शारीरिक सीमाएं अब उन्हें रोक रही हों।
बातचीत के एक और भावुक पल में, मैरी ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की अपनी अक्षमता पर भी बात की। उन्होंने बताया कि समय के साथ उन्हें अपने आँसू रोकने पड़े हैं। मैं बहुत रोई हूं। अब, धीरे-धीरे, मुझे अपने आंसू अंदर ही रोकने होंगे, उन्होंने कहा। यह दिखाता है कि एक खिलाड़ी के रूप में और जीवन में संघर्ष करते हुए, उन्हें अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना पड़ा है, जिससे उनके आंतरिक संघर्ष और भी गहरे हो गए हैं। अपनी मेहनत और काबिलियत से छह बार विश्व चैंपियन बनने का असाधारण मुकाम हासिल करने वाली मैरी कॉम का तलाक हो गय है। उनके चार बच्चे हैं, जिनके लिए वह आज भी एक प्रेरणा और एक मजबूत स्तंभ हैं। उनका यह खुलासा न केवल उनकी व्यक्तिगत संघर्षों की कहानी है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे सबसे मजबूत लोग भी कभी-कभी कमजोर पड़ सकते हैं, लेकिन प्यार और परिवार की ताकत उन्हें फिर से खड़ा होने की शक्ति देती है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...