Monday, May 4, 2026
HomeभारतDelhi : रुझानों में तमिलनाडु में उलटफेर, 'थलापति' की टीवीके बनी नंबर...

Delhi : रुझानों में तमिलनाडु में उलटफेर, ‘थलापति’ की टीवीके बनी नंबर वन पार्टी

असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी की भी गिनती जारी

Delhi । असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों में केरलम, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के सीएम अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। वहीं, तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। 2 साल पुरानी एक्टर विजय की पार्टी टीवीके नंबर वन के तौर पर उभरी है। टीवीके कुल 234 सीटों में से 108 सीटों पर आगे चल रही है। सत्ताधारी डीएमके महज 41 सीटों पर बढ़त हासिल कर सकी है। तमिलनाडु के सीएम स्टालिन अपनी सीट कोलाथुर से पिछड़ गए हैं। वहीं, एआईएडीएमके 63 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर है।

‘थलापति’ अभिनेता विजय की दो साल पहले बनायी गयी टीवीके शुरुआती रुझानों में तमिलनाडु की सबसे बड़ी पार्टी बनते दिख रही है। अब इसमें उलटफेर की संभावना कम है। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत है। विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 234 है। टीवीके अभी 110 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में पार्टी अभी बहुमत से आठ सीट दूर है। गौरतलब है कि तमिलनाडु में कमल हासन और रजनीकांत जैसे दिग्गज भी सियासत में कदम रख चुके हैं। लेकिन सफलता नहीं मिली है। वहीं, 51 वर्षीय एक्टर विजय अब तमिलनाडु में अभिनेता से जन नेता बन गए हैं।

केरलम में यूडीएफ को बढ़त: कुल 140 सीटों में यूडीएफ को 93 सीटों पर बढ़त मिल गई है। एलडीएफ को 44 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस नेतृत्व वाली यूडीएफ बाजी पलटते हुए दिखाई दे रहा है।

असम में फिर हिमंता सरकार: कुल 126 सीटों में से बीजेपी को 95 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस को 29 सीटें मिलती दिख रही हैं।

पुडुचेरी में बीजेपी सरकार: कुल 30 सीटों में बीजेपी गठबंधन को 22 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस गठबंधन को 6 सीटें मिल रही हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!