Monday, May 4, 2026
HomeभारतDelhi : 30 साल पहले जिसे जनता ने नायक बनाया, अब जननायक...

Delhi : 30 साल पहले जिसे जनता ने नायक बनाया, अब जननायक बनेंगे थलापति विजय

Delhi । दक्षिण भारत में सिनेमा सिर्फ मनोरंजन भर नहीं है। वहां अभिनेताओं को देवता की तरह पूजा जाता है। उन्हें कई उपनाम दिए जाते हैं। उनकी मंदिर तक बनाई जाती हैं। रील लाइफ के हीरो रियल लाइफ में नेता बन जाते हैं। फैंस सिर्फ तालिया नहीं बजाते, बल्कि अपना बेशकीमती वोट देकर उन्हें राज्य के सिंहासन पर बैठा देते हैं।

जनता ने एक बार फिर एक नायक (एक्टर विजय) को जननायक बनाया है। एक्टर विजय की पार्टी तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एक्टर विजय तमिलनाडु में किंगमेकर नहीं ब्लकि खुद किंग बनकर उभरे हैं।

दरअसल, एमजी राम चंद्रन(MGR) ने तमिल सिनेमा में गरीबों के मसीहा के रूप में खुद को पेश किया। सिनेमाई सफर खत्म होने के बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री ली और कल तक जो जनता उनके लिए सिनेमा हॉल में ताली बजा रही थी। वह उनकी राजनीतिक रैलियों में उमड़े लगी। जनता उन्हें अपना वोट देकर तमिलनाडु का सीएम बनाया। तमिल भाषा में कमाल की फिल्में करने वाली जे. जयललिता जिन्हें तमिलनाडु में अम्मा कहा जाता था।

जब वह राजनीति में आई तो देश की बड़ी राजनीतिक हस्ती बन गई। वह 6 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रही। एन.टी. रामाराव जो तेलुगु सिनेमा में देवता का किरदार निभाते थे। वह आंध्र प्रदेश के तीन बार के सीएम रहे। जननायक जनसेना पार्टी के नेता और तेलुगु पावरस्टार पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम हैं।

वहीं, अब तमिलनाडु में एक और स्टार थलपति विजय अपनी नई पार्टी TVK बनाकर तमिल की सियासी जगत में धमाकेदार एंट्री ली है। पहली बार चुनाव लड़ रही TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। रुझानों के अनुसार, थलापति विजय की पार्टी TVK 104 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, दो द्रविड़ पार्टीं बुर तरह पिछड़ गई।

स्टालिन की अगुवाई वाली सत्ताधारी DMK तीसरे नंबर पर खिसक गई है। वहीं, EPS की अगुवाई वाली AIADMIK दूसरे नंबर पर है। थलापति विजय की पार्टी को अभी तक स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, जिसके बाद से सरकार गठन को लेकर चेन्नई के सियासी हलकों में उनसे बैकडोर बातचीत भी शुरू होने की चर्चा है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!