मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 22 November 2026
विज्ञापन
होम›भारत›Delhi : बंगाल में ममता दीदी का साथ हो गया ‘खेला’, रुझानों में भाजपा की सरकार
भारत

Delhi : बंगाल में ममता दीदी का साथ हो गया ‘खेला’, रुझानों में भाजपा की सरकार

Akash Chaudharyअपडेट: May 4, 2026

कुल सीटेः 290/293

पार्टी आगे जीते कुल
टीएमसी 90 0 90
भाजपा 194 0 194
कांग्रेस 0 0 0
लेफ्ट फ्रंट 0 0 0
अन्य 6 0 6

Delhi । बंगाल की 294 में से 293 विधानसभा (विस) सीटों की गिनती शुरू हो चुकी है, जिसके शुरुआती रुझानों में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल करते दिख रही है। वहीं ममता बनर्जी की टीएमसी को गहरा झटका लगा है। राज्य के 77 मतगणना केंद्रों पर बेहद कड़ी सुरक्षा में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है और दोपहर तक साफ हो जाएगा कि बंगाल में किसकी सरकार बनेगी।

एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। भाजपा 194 और टीएमसी 90 सीटों पर आगे चल रही है। बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत है। अब तक भाजपा को 45%, टीएमसी को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं।