Monday, May 4, 2026
HomeभारतDelhi : पश्चिम बंगाल रुझानों में भाजपा आगे, पंकज चौधरी बोले-“कमल खिलेगा,...

Delhi : पश्चिम बंगाल रुझानों में भाजपा आगे, पंकज चौधरी बोले-“कमल खिलेगा, नया इतिहास बनेगा”

मतगणना जारी, टीएमसी से कड़ी टक्कर; रुझानों में लगातार उतार-चढ़ाव

Delhi । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाती नजर आ रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस भी कड़ी टक्कर दे रही है। सुबह से ही आए रुझानों में दोनों प्रमुख दलों के बीच कांटे की लड़ाई देखने को मिल रही है और कई सीटों पर बढ़त का अंतर बेहद कम है।

इसी बीच भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कमल खिलेगा, नया इतिहास गढ़ेगा।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

चुनाव आयोग के अनुसार राज्य की कुल 294 में से 293 सीटों पर ही मतगणना हो रही है। दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान 21 मई को कराया जाएगा, जिसके नतीजे 24 मई को घोषित होंगे।
मतगणना के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक भाजपा 120 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

अन्य दलों का प्रदर्शन फिलहाल सीमित नजर आ रहा है। हालांकि रुझानों में लगातार बदलाव हो रहा है, जिससे अंतिम परिणाम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है। दूसरी ओर भाजपा इस चुनाव में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने और पहली बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में है।

राज्य में इस बार मतदान को लेकर भारी उत्साह देखा गया और रिकॉर्ड 90 प्रतिशत से अधिक वोटिंग दर्ज की गई। चुनाव के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और मतगणना केंद्रों पर भी भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।फिलहाल रुझानों का दौर जारी है और शाम तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद है कि बंगाल की सत्ता किस दल के हाथ में जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!