मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 28 October 2026
विज्ञापन
होम›उत्तर प्रदेश›Bareilly : 3 मिनट में 400 सिलेंडर ब्लास्ट
उत्तर प्रदेश

Bareilly : 3 मिनट में 400 सिलेंडर ब्लास्ट

Akash Chaudhary

Bareilly। बरेली में सोमवार दोपहर महालक्ष्मी गैस एजेंसी में सिलेंडर फटने से आग लग गई। पलभर में आग ने भीषण रूप ले लिया। 3 मिनट में करीब 400 सिलेंडर में धमाके हुए। आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

धमाका इतना भीषण था कि फटे सिलेंडरों के टुकड़े 500 मीटर दूर जाकर खेतों में गिरे, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज 3 किमी दूर तक सुनाई दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के घरों को खाली कराया।

फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना थाना बिथुरी चैनपुर थाना क्षेत्र में रजऊ परसपुर की है। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस फोर्स तैनात है। आस-पास के रास्ते भी बंद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *