मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 26 November 2026
विज्ञापन
होम›उत्तर प्रदेश›Bageshwar Dham : साधू संतो का अभियान ही अब करेगा देश में नव चेतना का जागरण
उत्तर प्रदेश

Bageshwar Dham : साधू संतो का अभियान ही अब करेगा देश में नव चेतना का जागरण

Abhay Singh

Bageshwar Dham :  हिन्दुओं की एकता के लिए बागेश्वर धाम से ओरछा की पदयात्रा पर निकले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने आज कहा

की भारत वर्ष में हिन्दुओ को जाति के आधार पर बांटने वालों की कुत्सित मानसिकता के खिलाफ साधू संतो का अभियान देश में परिवर्तन की नई चेतना का जागरण करेगा।.

यह अभियान एक सौ पचास करोड़ लोगो को एक सूत्र में बाँधने की कवायद के साथ इस देश को आपस में जोड़ने का मंत्र भी है।

सोमवार को उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के अशोक नगर में प्रवेश पर हजारों लोगो की भीड़ के साथ यात्रा पर पहुंचे धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा की उनकी सनातानी हिन्दू यात्रा को लेकर तरह -तरह की बाते लोगो द्वारा भले की जा रही है लेकिन यह सही नहीं है।

यह यात्रा तमाम जातियों में बंटे हिंदू को एक मंच पर लाने की कवायद है.। जिन्हे विभाजित करके कतिपय लोगो द्वारा लाभ लिया जा रहा है।

कुछेक राजनैतिक दल इस दिशा में बीते कई सालो से अपनी योजना को अंजाम दे रहे है। लेकिन उन्हें सफलता नही मिल रही है जिससे वह बैचेन है।

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा की बागेश्वर धाम से 21 नवम्बर को शुरू होकर 29 नवम्बर को सम्पन्न होने वाली सनातानी हिन्दू यात्रा एक प्रयोग है।

जल्द ही पूरे देश में साधू संतो द्वारा इस प्रकार की अन्य कई यात्राएं निकाल कर हिन्दू को एकजुट करने का कार्य किया जाएगा।

देश में सनातन बोर्ड की स्थापना की लड़ाई का क्रम जारी रहेगा। पचास हज़ार से ऊपर भीड़ के साथ चल रहे धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने पर महोबा जिले के अशोक नगर में भारी संख्या में समर्थको ने जोरदार तरीके से स्वागत किया।

मध्य प्रदेश पुलिस ने भी इस दौरान उनकी सुरक्षा ब्यवस्था को उत्तर प्रदेश पुलिस को हेंड ओवर किया।

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के साथ यात्रा में सुप्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्धराचार्य और अयोध्या की हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास आज मौजूद रहे।

https://parpanch.com/zika-virus-be-careful-one-died-due-to-virus/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *