मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 27 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : मेट्रो कॉरिडोर-2 के एलिवेटेड सेक्शन में आई-गर्डर्स के इरेक्शन कार्य की हुई शुरुआतभ
कानपुर

Kanpur : मेट्रो कॉरिडोर-2 के एलिवेटेड सेक्शन में आई-गर्डर्स के इरेक्शन कार्य की हुई शुरुआतभ

Akash Chaudhary

विजय नगर चौराहा के निकट रखा गया पहला आई-गर्डर, क्रॉसओवर निर्माण में होगा उपयोग

Kanpur ।मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-2 के अंतर्गत बन रहे एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी–बर्रा-8 एलिवेटेड सेक्शन का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में लगभग 4.50 किमी लंबे इस सेक्शन के लिए अब आई-गर्डर्स के परिनिर्माण (इरेक्शन) कार्य की भी शुरुआत कर दी गई है। इस श्रृंखला में पहले आई-गर्डर का इरेक्शन विजय नगर चौराहा मेट्रो स्टेशन के निकट किया गया। एलिवेटेड मेट्रो संरचना में क्रॉसओवर अथवा ट्रैक चेंज की व्यवस्था के लिए आई-गर्डर्स का उपयोग किया जाता है।

#kanpur

कॉरिडोर-2 के एलिवेटेड सेक्शन में कुल लगभग 164 आई-गर्डर्स लगाए जाने प्रस्तावित हैं, जिनकी ढलाई नौबस्ता स्थित कास्टिंग यार्ड में की जा रही है। अंग्रेजी अक्षर ‘I’ के आकार के ये गर्डर्स एलिवेटेड ढांचे में विशेष रूप से क्रॉसओवर या ट्रैक चेंज पॉइंट के निर्माण हेतु प्रयुक्त होते हैं। पियर कैप और यू-गर्डर की भांति इन्हें भी कास्टिंग यार्ड में तैयार कर, हैवी-ड्यूटी क्रेन की सहायता से निर्धारित स्थान पर स्थापित किया जाता है।

अब तक कॉरिडोर-2 एलिवेटेड सेक्शन के लिए प्रस्तावित 164 में से 8 आई-गर्डर्स का इरेक्शन कार्य पूर्ण किया जा चुका है।इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा, “कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी–बर्रा-8 एलिवेटेड सेक्शन का सिविल निर्माण कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *