Kanpur। डीपीएस कल्याणपुर में 31 मई 2026 से 3 दिवसीय ‘स्पोर्ट्स क्लास मैनेजमेंट ट्रेनिंग वर्कशॉप’ का आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप 2 जून 2026 तक चलेगी।
उद्घाटन समारोह दीप प्रज्वलित कर वर्कशॉप का उद्घाटन सुपर हाउस ग्रुप के संयुक्त प्रबंध निदेशक श्री जफरुल अमीन तथा डीपीएस कल्याणपुर की प्राचार्या श्रीमती रिचा प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया।
श्री जफरुल अमीन ने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्रोग्राम के बारे में विस्तार से जानकारी दी और स्कूलों में दिए जा रहे प्रशिक्षणों में इस वर्कशॉप की नई तकनीकों को शामिल कर खिलाड़ियों तथा बच्चों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सुपर हाउस एजुकेशन के प्रो वाइस चेयरमैन श्री मुख्तारुल अमीन सर एवं डीपीएस कल्याणपुर की डायरेक्टर श्रीमती शाहिना अमीन मैडम ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उत्तर प्रदेश स्थित सुपर हाउस ग्रुप ऑफ एजुकेशन के 22 स्कूलों से 120 से अधिक प्रशिक्षकों ने इस वर्कशॉप में भाग लिया। एलएनआईपीई, ग्वालियर के हेड ऑफ डिपार्टमेंट ऑफ स्पोर्ट्स डॉ. आशीष फुलकर, पूर्व अध्यक्ष – खेल प्रबंधन एवं कोचिंग तथा डॉ. कृष्णकांत साहू, पूर्व डीन एवं अध्यक्ष – शारीरिक शिक्षा एवं संबद्ध क्षेत्र ने प्रशिक्षकों को खेल प्रशिक्षण की बारीकियां, नई तकनीकों और उनकी प्रभावी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उद्घाटन समारोह में सुपर हाउस के डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स श्री शशांक भूषण, नॉर्थवेस्ट स्पोर्ट्स अकैडमी के मैनेजर श्रीश श्रीवास्तव, सुपर हाउस ग्रुप के डायरेक्टर ऑपरेशन श्री संजय कपूर आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


