Sunday, September 13, 2026
HomeखेलTokyo : एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुकाबले अब...

Tokyo : एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुकाबले अब आधे घंटे पहले शुरु होंगे

Tokyo । इसी माह 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में शुरु हो रहे एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कार्यक्रम में बदलाव किया गय है। आयोजकों ने पुरुष टीम के कुछ नॉकआउट मैचों को उनके निर्धारित समय से 30 मिनट पहले शुरू करने का फैसला किया है। नए कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर के सत्र में खेले जाने वाले पुरुष वर्ग के मुकाबले अब पहले से तय दोपहर 2 बजे के बजाय स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे पर महिला वर्ग के मैचों के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वे पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को इन सीधे क्वार्टर फाइनल में उतरना है। समय में बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि जापान का समय भारतीय टीम से 3 घंटे और 30 मिनट पहले है और वहां जल्दी अंधेरा होता है। भारतीय दर्शक इस मैच को सुबह 10 बजे से देख सकेंगे। एशियाई खेलों की आधिकारिक वेबसाइट पर भी पुरुषों के मैचों के लिए समय दोपहर 1:30 बजे ही दर्शाया गया है। भारतीय पुरुष टीम अपना क्वार्टर फाइनल मैच 28 सितंबर को खेलेगी।

मैचों के समय में बदलाव कर इसे 30 मिनट पहले शुरु करने से केवल शुरुआती नॉकआउट मैचों पर ही नहीं पड़ेगा, बल्कि दूसरे सेमीफाइनल और फाइनल पर भी इसका असर होगा। ये मुकाबले अब भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से खेले जाएंगे। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, समय-सारणी में हुए इन बदलावों की जानकारी अभी तक सभी प्रतिभागी टीमों को नहीं दी गई है। यहां तक की आधिकारिक तौर पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अधिकारियों को भी ये जानकार नहीं मिली है।

सुबह के सत्र में होने वाले मैचों के समय में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। ये मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे, यानी भारतीय समय के अनुसार सुबह 5:30 बजे ही शुरू होंगे। टाइमिंग में बदलाव इसीलिए किया गया है क्योंकि जापान में जल्दी अंधेरा होता है। सभी क्रिकेट मुकाबले कोरोगी एथलेटिक पार्क में आयोजित किए जाएंगे, और यहां फ्लड लाइट्स की सुविधा भी नहीं है। इस कारण भी मैच जल्द रखे गये हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...