Kanpur। पंजाब स्थित गुरु काशी यूनिवर्सिटी में 14 से 16 मार्च तक 45वीं नेशनल वेटरन एथलेटिक्स चैंपियनशिप हुई। इसमें कानपुर के मास्टर एथलीट दलजीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। दलजीत सिंह ने 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक, 800 मीटर में कांस्य पदक और 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल कर पदकों की हैट्रिक लगाई। मास्टर आयु वर्ग में उनके इस लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन ने एक बार फिर उनका दबदबा साबित कर दिया।
Kanpur : नेशनल वेटरन एथलेटिक्स में कानपुर के दलजीत सिंह का शानदार प्रदर्शन, तीन पदक पर कब्जा

