Sunday, September 13, 2026
HomeखेलNewYor : रायबाकिना ने अमेरिकी ओपन का महिला एकल खिताब जीता

NewYor : रायबाकिना ने अमेरिकी ओपन का महिला एकल खिताब जीता

डब्ल्यूटीए रैंकिं में नंबर एक स्थान पर पहुंची

NewYor। कजाकिस्तान की महिला टेनिस खिलाड़ी एलेना रायबाकिना ने बेलारुस की आर्यना सबालेंका को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस खिताब जीत लिया है। रायबाकिना ने महिला एकल के खिताबी मुकाबले में सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से हराया। इस मुकाबले को जीतने के साथ ही रायबाकिना महिला टेनिस में नंबर एक स्थान पर भी पहुंच गयी हैं।

तीन सेट तक चले फाइनल मुकाबले में रायबाकिना ने अपने कौशल का अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने मैच में अच्छी शुरुआत करते हुए पहला सेट 6-4 से जीता। वहीं दूसरी वरीयता प्राप्त सबालेंका ने दूसरे सेट में जबरदस्त वापसी करते हुए 7-5 से जीत दर्ज कर वापसी की पर तीसरे और अंतिम सेट में रायबाकिना ने शुरुआती दौर में ही सबालेंका की सर्विस तोड़कर दबाव बना दिया जो अंत तक कायम रहा।

अपनी ताकतवर सर्विस, सटीक शॉट्स और आक्रामक खेल से रायबाकिना ने बढ़त बनाए रखी और निर्णायक सेट 6-2 से जीतकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता । उन्होंने एक शानदार ऐस लगाकर यादगार अंदाज में मुकाबले का समापन किया।
यह रायबाकिना के करियर का कुल तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इससे पहले इस खिलाड़ी ने साल 2022 में विंबलडन और 2026 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीत हासिल की थी। इस ग्रैंड स्लैम जीत के साथ ही रिबाकिना ने महिला टेनिस (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी भी बन गयी हैं। है। उन्होंने आर्यना सबालेंका को शीर्ष स्थान से हटाया। खिताबी समारोह में साल 2006 की यूएस ओपन चैंपियन मारिया शारापोवा ने रायबाकिना को टिफनी एंड कंपनी की प्रतिष्ठित ट्रॉफी सौंपी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...