Sunday, May 10, 2026
HomeभारतNew delhi : थलपति विजय ने ली तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की...

New delhi : थलपति विजय ने ली तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई

 

New Delhi । अभिनेता से नेता बने टीवीके प्रमुख थलपति विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की राजनीति में नया अध्याय शुरू कर दिया। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में हजारों समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। विजय के मुख्यमंत्री बनने पर समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया और पूरे स्टेडियम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पीएम मोदी ने दी बधाई

#new delhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर विजय को बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सी. जोसेफ विजय को शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी। प्रधानमंत्री के इस संदेश को केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

राहुल गांधी भी रहे मौजूद

#new delhi
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। विजय ने उनके साथ मंच साझा किया। कांग्रेस उन शुरुआती दलों में शामिल रही जिसने टीवीके को सरकार गठन के लिए समर्थन दिया। समारोह में विजय के माता-पिता फिल्म निर्माता एस.ए. चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर भी उपस्थित रहे। दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की कई हस्तियां भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

नौ मंत्रियों ने भी ली शपथ
विजय के साथ नौ मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इनमें एन. आनंद, आधव अर्जुन, केजी अरुण राज, केए सेंगोट्टैयन, पी. वेंकेटरामनन और आर. निर्मलकुमार समेत अन्य नेता शामिल रहे। सभी मंत्रियों ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। इसे पूर्ववर्ती डीएमके सरकार से अलग राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

#new delhi

ऐसे बना सरकार का रास्ता
टीवीके के नेतृत्व वाले गठबंधन को 234 सदस्यीय विधानसभा में 120 विधायकों का समर्थन मिला। विधानसभा चुनाव में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, हालांकि उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। इसके बाद कांग्रेस, सीपीआई और सीपीआई-एम ने समर्थन देकर सरकार गठन का रास्ता साफ किया। शनिवार रात विजय ने सहयोगी दलों के समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपे थे।

#new delhi

छह दशक बाद बड़ा राजनीतिक बदलाव
विजय का मुख्यमंत्री बनना तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। राज्य में करीब छह दशक से डीएमके और एआईएडीएमके का दबदबा रहा है। 1967 के बाद पहली बार किसी गैर द्रविड़ दल के नेतृत्व में सरकार बनी है। राजनीतिक विश्लेषक इसे दक्षिण भारतीय राजनीति में नए समीकरणों की शुरुआत मान रहे हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!