Monday, April 27, 2026
HomeभारतHooghly : धानेखाली में गरजे योगी, बोले—टीएमसी ने 15 साल में बंगाल...

Hooghly : धानेखाली में गरजे योगी, बोले—टीएमसी ने 15 साल में बंगाल को कंगाल किया

भाजपा के समर्थन में जनसभा, कानून-व्यवस्था और विकास पर साधा निशाना

Hooghly । पश्चिम बंगाल के धानेखाली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में टीएमसी शासन ने बंगाल को विकास की राह से हटाकर बदहाली की ओर धकेल दिया है। कभी कला, साहित्य और उद्योग के लिए प्रसिद्ध राज्य आज अव्यवस्था और असुरक्षा से जूझ रहा है।

#hugli

मुख्यमंत्री ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े नारों पर आपत्ति जताना लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” जैसे उद्घोषों पर नाराजगी यह दर्शाती है कि सरकार जनता की भावनाओं से दूर हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन की सरकार बनने पर सभी धर्मों को समान सम्मान मिलेगा और किसी भी आस्था पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

योगी आदित्यनाथ ने बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध, अवैध कब्जे और उद्योगों के पलायन की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे आम जनता परेशान है। इसके विपरीत उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि 2017 के बाद वहां दंगे, कर्फ्यू और माफिया गतिविधियों पर नियंत्रण किया गया है, जिससे व्यापारियों और महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

सभा में मुख्यमंत्री ने बंगाल की सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस और रवींद्रनाथ टैगोर को याद किया। उन्होंने कहा कि यह वही भूमि है जिसने देश को नई दिशा देने वाले महान व्यक्तित्व दिए, लेकिन वर्तमान सरकार के कारण इसकी पहचान कमजोर हो रही है।

मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे भयमुक्त होकर मतदान करें और बदलाव का समर्थन करें। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनाव परिणामों में जनता टीएमसी सरकार को जवाब देगी और राज्य में विकास तथा सुशासन की नई शुरुआत होगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!