मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 12 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›New Delhi : निशानेबाज नीरज ने विश्व चैंपियनशिप में जीता कांस्य,
खेल

New Delhi : निशानेबाज नीरज ने विश्व चैंपियनशिप में जीता कांस्य,

Akash Chaudharyअपडेट: November 12, 2026

 

2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए कोटा मिला

New delhi । भारतीय निशानेबाज नीरज कुमार ने बुधवार को दोहा में हुए आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। नीरज ने अपने इस प्रदर्शन के साथ ही भारत ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए अपना दूसरा कोटा स्थान भी सुनिश्चित कर लिया है। यह उपलब्धि भारतीय निशानेबाजी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

फाइनल मुकाबले में नीरज ने कुल 346.5 अंक हासिल किए। वह रजत पदक जीतने की दौड़ में शामिले थे पर अंतिम दौर में 9.4 अंक के एक मामूली निशाने के कारण वह दूसरे स्थान से खिसक गये और उन्हें कांस्य पदक ही मिला। बावजूद इसके, उनका यह प्रदर्शन भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुआ, क्योंकि इससे भारत को आगामी ओलंपिक खेलों में भागीदारी के लिए एक और कोटा स्थान मिल गया।

इससे पहले, भारतीय निशानेबाज जयपाल मालवीय ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश के लिए पहला ओलंपिक कोटा हासिल किया था। नीरज की इस सफलता से अब भारत के खाते में दो ओलंपिक कोटा हो गए हैं, जो भारतीय निशानेबाजी के लिए एक सकारात्मक संकेत है और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए उत्साहजनक माहौल बनाता है।

इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक व्यक्तिगत तटस्थ खिलाड़ी दिमित्री पिमेनोव ने जीता, जिन्होंने फाइनल में प्रभावशाली 362.8 अंक हासिल करते हुए नया विश्व जूनियर रिकॉर्ड भी स्थापित किया। पिमेनोव ने भी अपने प्रदर्शन के दम पर लॉस एंजिलिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया।

वहीं स्लोवाकिया के निशानेबाज पैट्रिक जानी ने शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया और वे भी ओलंपिक कोटा प्राप्त करने में सफल रहे। भारत के ही एक अन्य निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर भी इस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे थे पर वह पदक जीतने में असफल रहे और 323.7 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।