मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 12 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : बिजली चोरी पर केस्को का छापा, पांच घरों में पकड़ी गई चोरी
कानपुर

Kanpur : बिजली चोरी पर केस्को का छापा, पांच घरों में पकड़ी गई चोरी

Akash Chaudhary

बांस मंडी फीडर क्षेत्र में पांच लोगों पर एफआईआर, गंगापुर में तीन परिसरों पर भी कार्रवाई

Kanpur । बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ केस्को ने गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। हाई रेवेन्यू लॉस वाले बांस मंडी फीडर क्षेत्र में विभागीय टीम की जांच के दौरान पांच घरों में सीधे बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी पांच लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, यशोदा नगर के गंगापुर क्षेत्र में तीन परिसरों में विद्युत अनियमितता मिलने पर राजस्व निर्धारण की कार्रवाई की गई।

 

 

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर केस्को की टीम ने बांस मंडी फीडर क्षेत्र में घर-घर जाकर बिजली कनेक्शन और इस्तेमाल की जांच की। इस दौरान इफ्तिखाराबाद निवासी सगीर अहमद के परिसर में पांच किलोवाट घरेलू भार की बिजली चोरी पकड़ी गई। इसी क्षेत्र में जियाउद्दीन के यहां चार किलोवाट, जमशेद के यहां तीन किलोवाट और फैजान अहमद व गुलजार के यहां दो-दो किलोवाट भार की बिजली चोरी सामने आई। जांच में पांचों परिसरों में अनधिकृत तरीके से बिजली का इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि हुई। विभाग ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

दूसरी ओर, यशोदा नगर के गंगापुर में जांच के दौरान तीन परिसरों में विद्युत अनियमितता मिली। इनमें हरीओम सिंह और रहीश तिवारी के परिसर शामिल हैं। केस्को ने इन मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 126 के तहत राजस्व निर्धारण की कार्रवाई की।

अभियान के दौरान टीम ने स्थानीय लोगों को वैध कनेक्शन से ही बिजली इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया। अधिकारियों का कहना है कि लाइन लॉस कम करने और बिजली चोरी रोकने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन के मामलों में भी जांच जारी रहेगी।