मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 12 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : घर-घर से मोबाइल उड़ाने वाला शातिर गिरफ्तार, छह फोन बरामद
कानपुर

Kanpur : घर-घर से मोबाइल उड़ाने वाला शातिर गिरफ्तार, छह फोन बरामद

Akash Chaudhary

आईफोन समेत पांच कंपनियों के मोबाइल मिले, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

Kanpur । तलवा मंडी में अलग-अलग घरों से मोबाइल फोन चोरी कर पुलिस को चुनौती देने वाला शातिर आखिरकार गिरफ्त में आ गया। रायपुरवा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को अनवरगंज रेलवे लोको शेड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी के छह मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बरामद मोबाइलों में आईफोन भी शामिल है।

पुलिस के मुताबिक, 11 नवंबर को तलवा मंडी क्षेत्र के अलग-अलग घरों से छह मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायतें मिली थीं। एक के बाद एक मोबाइल चोरी की घटनाओं से पुलिस सक्रिय हो गई। मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश में टीम लगाई गई। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सुराग जुटा रही थी। इसी बीच 12 नवंबर को मुखबिर ने आरोपी के रेलवे लोको शेड के पास होने की सूचना दी। पुलिस ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान उस्मान उर्फ बउवा लोडर (24) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से सैमसंग, टेक्नो, आईफोन, वीवो और रेडमी कंपनियों के छह मोबाइल बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की। पूछताछ और बरामदगी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।