Sunday, September 13, 2026
HomeखेलNew delhi। रणजी ट्रॉफी के लिए कप्तान नियुक्त हुए मोहम्मद सिराज, एचसीए...

New delhi। रणजी ट्रॉफी के लिए कप्तान नियुक्त हुए मोहम्मद सिराज, एचसीए का एलान

New delhi । भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज रणजी ट्रॉफी 2026-27 में हैदराबाद टीम की कप्तानी करेंगे। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) ने शुक्रवार को इसका आधिकारिक एलान किया। रणजी ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज मुकाबले 11 अक्टूबर से शुरू होंगे, जिसमें हैदराबाद का पहला मैच त्रिपुरा के साथ है। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए कप्तान और उप-कप्तान के चयन के लिए एक बैठक की, जिसमें मोहम्मद सिराज को कप्तान और चामा मिलिंद को उपकप्तान बनाने पर सर्वसम्मति से फैसला हुआ।

मोहम्मद सिराज ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू हैदराबाद के लिए 2015-16 रणजी ट्रॉफी सीजन में किया था। अगले ही सीजन (2016-17) में उन्होंने शानदार गेंदबाजी कर अपनी पहचान बनाई थी। उस सीजन में सिराज ने कुल 41 विकेट लिए थे और वह हैदराबाद टीम के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। 32 वर्षीय सिराज भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं, जिससे उनकी राष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारियां भी काफी बढ़ गई हैं। एचसीए ने अपने स्टेटमेंट में कहा, मोहम्मद सिराज की राष्ट्रीय टीम के साथ व्यस्तताओं के कारण संभावित अनुपस्थिति में, चामा मिलिंद कप्तान की भूमिका निभाएंगे और संबंधित मैच/मैचों में हैदराबाद टीम की कप्तानी करेंगे।

मोहम्मद सिराज ने हाल ही में साउथ जोन के लिए दिलीप ट्रॉफी का फाइनल भी खेला था, जिसमें उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक अच्छा नहीं रहा। उन्होंने दोनों पारियों में कुल 41 ओवर डाले, लेकिन सिर्फ एक विकेट ले पाए, जिसके कारण उनकी टीम फाइनल हार गई थी। फाइनल के बाद सिराज ने कहा था कि श्रीलंका दौरे से पहले मिले लंबे ब्रेक ने उनके रन-अप की लय बिगाड़ दी थी।

उन्होंने अपनी शारीरिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका शरीर लंबे ब्रेक को अच्छी तरह संभाल नहीं पाता है, जिससे उनकी प्रदर्शन क्षमता पर असर पड़ता है। हालांकि, अब रणजी ट्रॉफी में कप्तानी की नई जिम्मेदारी उनके लिए एक नया अवसर है, जहाँ वे अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए अपने खेल में सुधार लाना चाहेंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...