मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›New delhi : मानव सुतार ने रचा इतिहास; 131 साल बाद हुआ ऐसा
खेल

New delhi : मानव सुतार ने रचा इतिहास; 131 साल बाद हुआ ऐसा

Akash Chaudhary

– दोनों पारियों में नहीं दिया 1 भी रन…

New delhi । भारतीय स्पिनर मानव सुतार ने काउंटी चैंपियनशिप में ऐसा कुछ किया है, जो फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में सालों से देखने को नहीं मिला था। वॉरविकशायर के लिए खेल रहे सुतार हाल ही में श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के साथ थे और आखिरी मैच के तीन दिन बाद वह इंग्लैंड चले गए थे। उन्होंने ग्लेमॉर्गन के खिलाफ हुए मैच की दोनों पारियों में विकेट लिए और सबसे खास बात यह कि उन्होंने दोनों पारियों में एक भी रन दिए बिना यह इतिहास रच दिया।

कार्डिफ में खेले गए इस मैच में वॉरविकशायर ने ग्लेमॉर्गन को बुरी तरह हराया। ग्लेमॉर्गन की पहली पारी सिर्फ 69 रनों पर सिमट गई थी, जिसमें सुतार ने एक विकेट लिया था। वॉरविकशायर ने ग्लेमॉर्गन को दूसरी पारी में भी 65 रनों पर ऑल आउट कर पारी और 257 रनों के बड़े अंतर से इस मैच को जीत लिया। दूसरी पारी में सुतार ने दो विकेट चटकाए।

मानव सुतार ने इस मैच में अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। ग्लेमॉर्गन की पहली पारी में सिर्फ एक बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाया था। मानव सुतार को 27वें ओवर में गेंदबाजी के लिए लगाया गया था, जब तक 9 विकेट गिर चुके थे। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर मीर हम्जा को बोल्ड कर अपना पहला विकेट लिया। दूसरी पारी में सुतार को 24वें ओवर में गेंदबाजी के लिए लगाया गया, और उन्होंने अपना पहला ओवर मेडन डाला।

अपने दूसरे ओवर में उन्होंने क्रिस कुक (9) और जेमी मैकआइरोय (0) को आउट किया, और खास बात यह है कि उन्होंने इन सभी बल्लेबाजों को बोल्ड किया। इस तरह सुतार ने पूरे मैच में 2.3 ओवर फेंके और बिना एक भी रन दिए कुल 3 विकेट हासिल किए।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में यह सिर्फ दूसरी बार है जब किसी गेंदबाज ने दोनों पारियों में विकेट लिए और एक भी रन नहीं दिया। इससे पहले इंग्लैंड के टॉम हेवर्ड ने साल 1895 में ऐसा कारनामा किया था। अब 131 साल बाद मानव सुतार ने यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड दोहराकर अपना नाम क्रिकेट इतिहास में दर्ज करा लिया है। यह एक असाधारण उपलब्धि है जो उनकी सटीकता और गेंदबाजी कौशल का प्रमाण है, खासकर ऐसे समय में जब खेल में बल्लेबाजों का दबदबा बढ़ता जा रहा है।