मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ · खबरें, आपके शहर कीTuesday, 27 October 2026
होम›व्यापार›New delhi : कृति सेनन कैंपस शूज़ के नए कैंपेन ‘यू गो, गर्ल!’ में
व्यापार

New delhi : कृति सेनन कैंपस शूज़ के नए कैंपेन ‘यू गो, गर्ल!’ में

Akash Chaudhary

New delhi । भारत के सबसे बड़े और सबसे तेज़ी से बढ़ते स्पोर्ट्स और एथलीज़र ब्रांड्स में से एक कैंपस एक्टिववियर ने अपने चर्चित कैंपेन ‘यू गो, गर्ल!’ का दूसरा अध्याय प्रस्तुत किया। इस बार भी इसकी पहचान बनी हैं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कृति सेनन। यह कैंपेन केवल फैशन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिखाती है कि महिलाएँ किस तरह अपनी दुनिया गढ़ने की क्षमता रखती हैं और समाज के ठप्पों, रूढ़ धारणाओं और तयशुदा सोच से बेपरवाह होकर अपना जीवन जीने को स्वतंत्र हैं |

निखिल अग्रवाल, सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक, कैंपस एक्टिववियर लिमिटेड ने कहा “यू गो, गर्ल!’ उन महिलाओं को सलाम है जो समाज के तमाम धारणाओं से बेपरवाह रहकर अपनी पसंद से जीवन का हर कदम उठाती हैं और अपनी शर्तों पर आगे बढ़ती हैं।

यू गो, गर्ल!’ उन महिलाओं को समर्पित है जो तयशुदा सीमाओं से मुक्त होकर आत्मविश्वास और अपने निर्णयों की ताक़त के साथ जीवन जीती हैं। यही आत्मविश्वास और अपने व्यक्तित्व पर भरोसा इस अभियान की प्रेरणा है और यही हमारे ब्रांड कैंपस की सोच ‘मूव योर वे’ का मूल भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *