मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 26 November 2026
विज्ञापन
होम›भारत›New delhi : जियो-बीपी ने लॉन्च की इंजन क्लीनिंग एक्टिव टेक्नोलॉजी
भारत

New delhi : जियो-बीपी ने लॉन्च की इंजन क्लीनिंग एक्टिव टेक्नोलॉजी

Akash Chaudhary

New delhi ।पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने गोवा में इंडिया एनर्जी वीक 2026 के दौरान जियो-बीपी के स्टाल का दौरा किया, जहां क्रांतिकारी एक्टिव टेक्नोलॉजी पेट्रोल प्रदर्शित किया गया था। जियो-बीपी का एक्टिव पेट्रोल इंजन के महत्वपूर्ण हिस्सों को साफ करने, इंजन की क्षमता को बहाल और सुरक्षित रखने, और वाहन चालकों को सामान्य पेट्रोल की तुलना में सालाना लगभग 100 किमी तक अधिक दूरी तय करने में मदद करने के लिए बनाया गया है

।इस क्रांतिकारी उत्पाद पर बात करते हुए जियो-बीपी के चेयरमैन सार्थक बेहुरिया ने कहा भारतीय वाहन चालक ऐसे फायदे चाहते हैं जो रोजमर्रा में साफ दिखाई दें जैसे स्मूथ चलने वाला इंजन, ज्यादा भरोसेमंद परफॉर्मेंस, कम मेंटेनेंस और उसी ईंधन खर्च में ज्यादा किलोमीटर।

जियो-बीपी एक्टिव टेक्नोलॉजी के साथ हम ऐसा पेट्रोल लेकर आए हैं जो चलते-चलते इंजन को साफ करता है और नुकसानदायक जमाव को हटाने में मदद करता है।