मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ · खबरें, आपके शहर कीTuesday, 27 October 2026
होम›भारत›New Delhi : कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात के बाद महाराष्ट्र में एचएमपीवी की दस्तक, नागपुर में दो संदिग्ध मामले आए सामने
भारत

New Delhi : कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात के बाद महाराष्ट्र में एचएमपीवी की दस्तक, नागपुर में दो संदिग्ध मामले आए सामने

Akash Chaudhary
New Delhi ।चीन में फैल रहे नए ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ने भारत में दस्तक दे दी है। कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र में भी एचएमपीवी संक्रमण का मामला सामने आया है। नागपुर में एचएमपीवी के दो संदिग्ध मरीजों की पहचान की गई है। इनकी उम्र सात और 13 साल बताई जा रही है।  स्वास्थ्य उप निदेशक शशिकांत शंभरकर ने बताया कि निजी अस्पताल में बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मरीजों का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया है। अब इन दोनों संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट को नागपुर के एम्स में जांच के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *