मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 26 November 2026
विज्ञापन
होम›भारत›New Delhi : पाकिस्तान से आए शख्स को सीएए के तहत मिली भारत की नागरिकता
भारत

New Delhi : पाकिस्तान से आए शख्स को सीएए के तहत मिली भारत की नागरिकता

Akash Chaudharyअपडेट: December 11, 2024

नागरिकता मिलने पर परेरा बोला- खुश हूं अब मैं इंडियन हूं

New Delhi । पणजी गोवा के अंजुना क्षेत्र के शेन सेबस्टियन परेरा को भारतीय नागरिकता मिल गई है। पाकिस्तान के कराची में जन्मे परेरा का परिवार कुछ महीनों बाद गोवा लौट आया था, और अब, 43 साल बाद, उन्हें भारतीय नागरिकता मिली है। परेरा ने भारत में अपनी शिक्षा पूरी की और 2012 में भारतीय नागरिक मारिया ग्लोरिया फर्नांडिस से शादी की थी।

पाकिस्तान से आने के बाद शेन परेरा के लिए भारतीय नागरिकता प्राप्त करना एक लंबी प्रक्रिया रही। वे भारत में रहते हुए विदेशी आगमन पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) में हर साल अपना वीजा रिन्यू कराते थे। 2019 में जब उन्हें नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने इस कानून के तहत नागरिकता के लिए आवेदन किया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने यह देखा था कि एक और पाकिस्तानी नागरिक, जोसेफ परेरा, को भी नागरिकता मिल चुकी थी, जिसके बाद उनका आवेदन तीन महीने में मंजूर हो गया। नागरिकता मिलने के बाद शेन परेरा ने कहा, कि मैं खुश हूं कि अब मैं भारतीय हूं।

इससे पहले मंगलवार को गोवा सचिवालय में एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उन्हें भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपा। यह प्रमाण पत्र नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 6बी और 5(1)(सी) के तहत उनकी नागरिकता को प्रमाणित करता है।

https://parpanch.com/bhopal-world-record-of-geeta-recitation-made-in-madhya-pradesh-cm-said-we-have-no-opposition-to-any-method-of-worship

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *