मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 10 November 2026
विज्ञापन
होम›मनोरंजन›Mumbai : डब्ल्यूईएफ एक बेहतर दुनिया के निर्माण का प्रतीक : विवेक ओबेरॉय
मनोरंजन

Mumbai : डब्ल्यूईएफ एक बेहतर दुनिया के निर्माण का प्रतीक : विवेक ओबेरॉय

Akash Chaudhary

Mumbai । बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी विवेक ओबेरॉय ने गो धर्मिक नामक चैरिटी संगठन के कार्यों को विश्वभर के नेताओं के सामने प्रस्तुत किया। इस संगठन का संदेश लव ऑल, फीड ऑल, सर्व ऑल करुणा और सेवा के मूल्यों पर आधारित है।

वैश्विक मंच वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) पर अपने विचार साझा करते हुए विवेक ओबेरॉय ने इस पहल की गहराई और प्रभावशीलता पर प्रकाश डाला। विवेक ओबेरॉय ने कहा, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम केवल अर्थव्यवस्था का मंच नहीं है, बल्कि यह एक बेहतर दुनिया के निर्माण का प्रतीक है। नीम करोरी बाबा के विचारों से प्रेरित होकर गो धर्मिक के मिशन को देखकर मुझे गर्व होता है।

यह संगठन दुनिया को प्यार और सेवा का संदेश देता है। उन्होंने लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने और करुणा के संदेश को अपनाने का आह्वान किया। गो धर्मिक के संस्थापक हनुमान दास ने दावोस में वैश्विक नेताओं और प्रभावशाली हस्तियों से मुलाकात की और संगठन के उद्देश्यों को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि उनका मिशन समाज के हर हिस्से में सेवा के कार्यों को पहुंचाना है।

चाहे वह आपदा राहत हो, भूखों को खाना खिलाना हो, या पर्यावरणीय सुधार हो, गो धर्मिक की हर पहल मानवता की सेवा करने की दिशा में एक कदम है। दावोस में गो धर्मिक और होमलेस एंटरप्रेन्योर के सहयोग से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बेघर लोगों की समस्या को उजागर किया गया। इस दौरान, अंतरराष्ट्रीय कलाकार वेरोनिका डे नोआगल्स द्वारा पुनर्नवीनीकरण सामग्री से बनाई गई मूर्ति द अनफोर्सन वैरिएबल का अनावरण किया गया। यह मूर्ति बेघर होने की वैश्विक समस्या और इसे हल करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का प्रतीक है।

विवेक ओबेरॉय का इस प्रतिष्ठित मंच पर जुड़ाव यह दर्शाता है कि वह समाज की भलाई के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने गो धर्मिक के संदेश और कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

दावोस में गो धर्मिक की उपस्थिति ने यह साबित किया कि सेवा और करुणा के मूल्यों के जरिए हम एक बेहतर और दयालु समाज का निर्माण कर सकते हैं। बता दें कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) 2024 में इस बार सिर्फ आर्थिक विषयों पर ही नहीं, बल्कि मानवीयता और सेवा के महत्व पर भी चर्चा हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *