मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 11 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Mumbai :  आईपीएल से सामने आये इन युवा गेंदबाजों को मिल सकती है भारतीय टीम में जगह
खेल

Mumbai :  आईपीएल से सामने आये इन युवा गेंदबाजों को मिल सकती है भारतीय टीम में जगह

Akash Chaudhary

Mumbai ।  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में इस बार विघ्नेश पुथुर सहित पांच ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। अब इन गेंदबाजों को भारतीय टीम में जगह मिलने की संभावनएं हैं।

अश्वनी कुमार (मुंबई इंडियंस)
मुंबई इंडियंस की ओर से 23 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। अश्वनी के पास अच्छी गति, मूवमेंट और कुछ विविधताएं हैं, हालांकि वे अब भी निरंतरता की तलाश में हैं। इस तेज गेंदबाज ने 3 मैचों में अब तक 6 विकेट लिए हैं, उनका औसत 17.50 है। बांए हाथ के गेंदबाज होने का उन्हें लाभ मिल सकता है।

यश दयाल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

साल 2023 में यश दयाल ने एक ऐसे गेंदबाज के तौर पर उभरे हैं जो विकेट हासिल कर सकता है। आरसीबी के लिए खेले गए 11 मैचों में उन्होंने 34.60 के औसत से 10 विकेट लिए हैं। यश पहले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम में शामिल रहे हैं। ऐसे में उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव भी है।

 

दिग्वेश राठी (लखनऊ सुपर जायंट्स)
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेल रहे दिग्वेश सिंह राठीने 10 आईपीएल मैच में 10 विकेट लिए हैं इस दौरान उनका औसत सबसे अच्छा रहा है।

विघ्नेश पुथुर (मुंबई इंडियंस)
24 साल के विघ्नेश स्वाभाविक फ्लाइट के साथ गेंदबाजी करते है। वह बल्लेबाजों को लगातार विकेट पर गेंदबाजी कर परेशान करते है पर उनका कमजोर पक्ष गेंदबाजी में विविधत की कमी है जो उन्हें लानी होगी।

विप्रज निगम (दिल्ली कैपिटल्स)
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे 20 साल के स्पिनर विप्रज निगम ने अपनी लाइन और लेंथ से बल्लेबाजों को बेहद परेशान किया है।
विप्रज ने अब तक 10 मैचों में 9 विकेट लिए हैं, औसत 28.44 रहा है और इकॉनमी 9.48 रन प्रति ओवर है। इसके साथ ही वह निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *