मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 11 November 2026
विज्ञापन
होम›मनोरंजन›Mumbai : ‘सैयारा’ का टीज़र मचा रहा तहलका
मनोरंजन

Mumbai : ‘सैयारा’ का टीज़र मचा रहा तहलका

Akash Chaudhary

Mumbai । यशराज फिल्म्स (वायआरएफ) की आगामी फिल्म ‘सैयारा’ का टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुका है। मोहित सूरी निर्देशित इस फिल्म में अहान पांडे को पारंपरिक हीरो के रूप में और अनीत पड्डा को नई यशराज हीरोइन के तौर पर लॉन्च किया जा रहा है। दोनों की केमिस्ट्री और भावुक टाइटल ट्रैक की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा है।

 

 

 

मोहित सूरी ने बताया कि ‘सैयारा’ उनकी उन प्रेम कहानियों को समर्पित है, जिनसे उनका जीवन जुड़ा है और जिन्हें वे पसंद करते हैं। उन्होंने अहान और अनीत के अभिनय की भी तारीफ की, जिन्होंने दर्शकों से तुरंत जुड़ाव बनाया है।

 

 

 

यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा कि ‘सैयारा’ रोमांस के उस पक्ष को दिखाती है जो गहराई से भावुक और उत्साहवर्धक है। उन्होंने मोहित सूरी के साथ काम करने को गर्व की बात बताया और फिल्म के नए सितारों को लॉन्च करने पर खुशी जताई। ‘सैयारा’ 18 जुलाई, 2025 को दुनियाभर में रिलीज़ होगी और इसे रोमांटिक फिल्मों की नई परिभाषा माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *