मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 11 November 2026
विज्ञापन
होम›मनोरंजन›Mumbai : शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ ने पूरे किए 300 एपिसोड्स
मनोरंजन

Mumbai : शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ ने पूरे किए 300 एपिसोड्स

Akash Chaudhary

Mumbai । ज़ी टीवी के शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ ने अपनी दिल छू लेने वाली कहानी और रिश्तों की सच्ची प्रस्तुति के ज़रिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। प्यार, टकराव और समझौते से बुनी इस कहानी ने शुरुआत से ही दर्शकों को अपनी ओर बांधे रखा है।

अब अपनी बढ़ती लोकप्रियता और लगातार प्रभावशाली कहानी कहने की क्षमता के चलते, ‘जाने अनजाने हम मिले’ ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है — शो ने ज़ी टीवी पर अपने 300 सफल एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं!इस खास मौके पर पूरी टीम ने सेट पर एक साथ मिलकर केक काटकर जश्न मनाया। पूरे माहौल में हंसी, यादें और अपनापन घुला हुआ था, जब सभी ने इस खूबसूरत सफर को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *