मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 23 November 2026
विज्ञापन
होम›मनोरंजन›Mumbai : अटकलें शुरु: रहमान-सायरा बानो के तलाक की वजह हैं मोहिनी डे?
मनोरंजन

Mumbai : अटकलें शुरु: रहमान-सायरा बानो के तलाक की वजह हैं मोहिनी डे?

Akash Chaudhary

Mumbai । मशहूर संगीतकार एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो के तलाश की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद रहमान की साथी गिटारवादक मोहिनी डे ने भी अपने पति से तलाक लेने की घोषणा कर दी। इस टाइमिंग को लेकर सोशल मीडिया में रहमान दंपत्ति के फैंस ने तमाम तरह की अटकलें लगाना शुरु कर दिया।

सोशल मीडिया पर लोग इन दोनों के तलाक को लिंक करने लगे। कुछ यूजर्स ने तो ये भी कहा कि पति-पत्नी के बीच में ‘वो’ की एंट्री हुई, जिसके बाद दोनों के रिश्ते खत्म हो गए। अब सायरा बानो की वकील वंदना शाह ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और सच उजागर किया है।
सायरा बानो की वकील वंदना शाह ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि एआर रहमान और सायरा बानो के तलाक का मोहिनी डे के तलाक से कोई लेना-देना नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सायरा और मिस्टर रहमान ने यह फैसला खुद लिया’।

वकील वंदना शाह ने आगे एआर रहमान और सायरा बानो के तलाक के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘हर लंबी शादी उतार-चढ़ाव से गुजरती है और उनके साथ भी कुछ वैसा ही हो रहा था। मुझे इस बात बेहद खुशी है कि अगर इसका अंत हुआ है, तो यह गरिमापूर्ण तरीके से हुआ है। रहमान और सायरा दोनों एक-दूसरे का समर्थन करना जारी रखेंगे और एक-दूसरे के अच्छे होने की कामना करेंगे।’

जब उनसे ये सवाल किया गया कि वो कारण क्या थे तो वंदना शाह ने रहमान और सायरा के फैसले का कारण साझा करने से इनकार कर दिया और कहा, ‘वे दोनों जेनुइन हैं और दोनों ने ये फैसला हल्के में नहीं लिया गया। यह वह नहीं है, जिसे आप दिखावटी शादी कहेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका तलाक ‘सौहार्दपूर्ण’ है और वित्तीय पहलू पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है।

https://parpanch.com/wp-admin/post.php?post=2638&action=edit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *