Friday, September 18, 2026
HomeखेलMumbai : पांड्या की वापसी अभी नहीं होगी : गंभीर

Mumbai : पांड्या की वापसी अभी नहीं होगी : गंभीर

Mumbai । भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। इसलिए उनकी वापसी नहीं हुई है। गंभीर के अनुसार पांड्या अभी एकदिवसीय प्रारुप में अपने पूरे 10 ओवर फेंकने के लिए फिट नहीं हैं।

इसलिए उन्हें राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं की जाएगी। पांड्या के बाहर होने से युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को एशियाई खेलों की टीम से हटाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

आईपीएल 2026 के बाद से चोट के कारण खेल दूर रहे हार्दिक को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 50 ओवर की सीरीज के लिए भारत ए टीम में चुना गया है, लेकिन उनका खेलना बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) से मिलने वाली अंतिम फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर करेगा। गंभीर ने कह कि हम उसे सीधे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में धकेलना नहीं चाहते क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट आपके शरीर के लिए भी बहुत कठिन हो सकता है।

उन्होंने कहा कि हार्दिक अगर भारत ए के लिए खेलते हैं और सबकुछ ठीक रहता है, तभी वह टी20 और वनडे टीम का हिस्सा बन सकते हैं। गंभीर ने उम्मीद जताई कि एक बार हार्दिक वापस आ जाएंगे, तो निश्चित रूप से यह टीम के लिए अच्छा होगा, और भविष्य में हार्दिक व नितीश दोनों को प्लेइंग 11 में भी खिलाया जा सकता है।
नितीश कुमार रेड्डी को शामिल करने को गंभीर ने एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा, यह वास्तव में एक अच्छी बात है कि उन्हें टी20 फॉर्मेट से हटाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने का समय मिलेगा। कोच ने इस बात पर जोर दिया कि हम जानते हैं कि शायद एक साल में जब हम दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया जाएंगे तो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अहम होंगे। नितीश को भी आईपीएल के बाद से ज्यादा क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है, इसलिए यह सीरीज उनके लिए महत्वपूर्ण होगी।

हाल ही में चोट के कारण आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे सीरीज का हिस्सा न बन पाने के बाद, नितीश ने अफगानिस्तान सीरीज में वापसी करते हुए अपनी गेंदबाजी से जबरदस्त प्रभावित किया था।

गंभीर ने नितीश की प्रशंसा करते हुए कहा, उसकी गेंदबाजी हमारे लिए बहुत बड़ा प्लस पॉइंट रही है। हम उसे ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में दिखाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उसके जैसे तेज गेंदबाजी करने और मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी बहुत कम हैं। वह जितनी गेंदबाजी करेगा, उतना ही बेहतर होता जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...