मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 31 October 2026
विज्ञापन
होम›मनोरंजन›Mumbai : बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं इंटरनेट सेंसेशन ओरी
मनोरंजन

Mumbai : बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं इंटरनेट सेंसेशन ओरी

Akash Chaudharyअपडेट: December 25, 2024

Mumbai । अक्सर बॉलीवुड पार्टी में नजर आने वाले ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी की तस्वीरें देखकर अक्सर आम जनता सवाल करती रहती है कि वो काम क्या करते हैं? इस सवाल का अब लोगों को जवाब समझ में आने वाला है क्योंकि अब वो बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।
बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर से इंटरनेट सेंसेशन ओरी बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं

।ओरी अब भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल कर रहे हैं। हाल ही में ये सामने आया था कि दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म में एक कैमियो करती दिखेंगी। दीपिका के स्क्रीनटाइम या उनके किरदार को लेकर डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। लेकिन जानकारी के अनुसार, ओरी को फिल्म में एक कैमियो के लिए कास्ट किया गया है।

बताया गया है कि ओरी लव एंड वॉर में एक होमोसेक्सुअल लड़के के रोल में नजर आएंगे जो आलिया के किरदार का सबसे करीबी साथी होगा। फिल्म में जहां आलिया एक कैबरे डांसर का किरदार निभा रही हैं, वहीं रणबीर और विक्की इंडियन आर्मी के ऑफिसर्स के रोल में हैं।
ओरी अपना बॉलीवुड डेब्यू अब करने जा रहे हैं लेकिन इससे पहले वो कुछ ऐड फिल्म्स में नजर आने लगे हैं। कुछ महीने पहले ही खबर आई थी कि ओरी को हॉलीवुड में भी एक एक्टिंग प्रोजेक्ट मिला है। ओरी पिछले कुछ सालों में बहुत तेजी से सोशल मीडिया सेंसेशन बनकर उभरे हैं। वो लगभग हर बड़ी बॉलीवुड पार्टी में नजर आते हैं और तमाम बॉलीवुड स्टार्स के साथ उनकी दोस्ती है।

https://parpanch.com/wp-admin/post.php?post=5469&action=edit&wpwautoposteron%5B0%5D=fb&wpwautoposteron%5B1%5D=tw

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *