मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 11 November 2026
विज्ञापन
होम›मनोरंजन›Mumbai : फरदीन खान ने करीब 12 साल बाद की फिल्मों में वापसी
मनोरंजन

Mumbai : फरदीन खान ने करीब 12 साल बाद की फिल्मों में वापसी

Akash Chaudhary

Mumbai । बालीवुड एक्टर अभिनेता फरदीन खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फरदीन ने सोशल मीडिया पर अपने किरदार की झलक देते हुए बताया कि वह 6 जून को सिनेमाघरों में ‘देव’ के रूप में दर्शकों से मुलाकात करेंगे। इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म को लेकर अभिनेता काफी उत्साहित हैं।

 

 

 

एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “6 जून को सिनेमाघरों में देव से आपकी जल्द होगी मुलाकात।” फरदीन खान ने करीब 12 साल बाद फिल्मों में वापसी की है। उन्होंने बताया कि यह वापसी उनके लिए बेहद खास और भावुक पल है।

 

 

फरदीन कहते हैं, “12 साल की अवधि के बाद वापसी करना कुछ ऐसा नहीं है, जिसकी आप योजना बनाएं। लेकिन मुझे सेट पर होने की याद आती थी, कहानियों का हिस्सा बनने और उन रिश्तों का जो लंबे समय से मेरे साथ रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “जब मैं वापस आने के बारे में सोचता हूं, तो ऐसा लगता है कि मैं दूसरी बार आया हूं।

 

 

 

अपने को-स्टार्स के साथ फिर से काम करने का अनुभव बहुत खास है। यह मेरे लिए एक उत्सव जैसा है।” फरदीन खान की यह ‘हाउसफुल 5’ इस साल की उनकी चौथी फिल्म है। वह इस बात से भी बेहद खुश हैं कि उन्हें भारत की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने का मौका मिला। उन्होंने कहा, “यह हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी है।

 

 

दर्शकों को हंसाने और उन्हें प्यार और खुशी देने के लिए तैयार है।” फरदीन ने अपनी वापसी में विश्वास जताने के लिए निर्माता साजिद नाडियाडवाला और सभी फैंस का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा, “मैं बहुत आभारी हूं उन सभी का जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया, जिन्होंने समझा कि मुझमें अभी भी कुछ करने की क्षमता है।

 

 

 

खास तौर पर साजिद भाई का आभार, जिन्होंने मुझे इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनाया।” ‘हाउसफुल 5’ में फरदीन खान के अलावा अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, पूजा हेगड़े, कृति सेनन और अन्य कई सितारे नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *