मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 10 November 2026
विज्ञापन
होम›भारत›Mumbai : सैफ पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने के बाद दो घंटे तक उसी बिल्डिंग में छिपा रहा हमलावर
भारत

Mumbai : सैफ पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने के बाद दो घंटे तक उसी बिल्डिंग में छिपा रहा हमलावर

Akash Chaudhary

Mumbai । फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर कथित हमला करने वाले आरोपी को लेकर नित नए खुलासे हो रहे हैं। हमलावर चाकू घोंपने के बाद दो घंटे तक बांद्रा स्थित बिल्डिंग फकीर सतगुरु शरण के बगीचे में ही छिपा रहा। इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में आरोपी ने जांचकर्ताओं को गुमराह करने के लिए यह दावा किया कि वह कोलकाता का निवासी है।

अधिकारी ने आगे कहा, उसने अपने भाई को फोन किया और उससे अपना स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट मंगवाया। जब उसके भाई ने उसके फोन पर उसका स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट भेजा तब इस बात की पुष्टि हुई कि उसका नाम शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर है।

वह 30 साल का है और बांग्लादेश का रहने वाला है।पुलिस अधिकारी ने कहा, अपराध (16 जनवरी को) करने के बाद, हमलावर उसी बिल्डिंग में लगभग दो घंटे तक छिपा रहा जिस बिल्डिंग में सैफ अली खान अपने परिवार के साथ रहते हैं क्योंकि उसे पकड़े जाने का डर था। दूसरे अधिकारी ने कहा,जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था तब उसने अपना नाम विजय दास बताया था और कहा था कि वह कोलकाता का रहने वाला है।

हालांकि, उसके पास ऐसे कोई दस्तावेज नहीं थे जिससे वह ये बात साबित कर पाए। फिर पूछताछ के दौरान उसने अपना असली नाम बताया और ये भी बताया कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *