चार विकेट से जीतकर एसबीएस एकेडमी को किया बाहर, 82 रन बनाकर चमके अखंड
Kanpur ।केसीए से प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में मंगलवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें फ्रेंड्स एकेडमी ने एसबीएस एकेडमी को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मुकाबले में एसबीएस एकेडमी ने 35 ओवर में 218 रन बनाए। टीम से आर्यन यादव ने 83 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अस्तर अब्बास ने चार, आर्यन पाल व अखंड प्रताप ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए फ्रेंड्स एकेडमी ने 34.1 ओवर में छह विकेट पर 219 रन बनाए। टीम से अखंड प्रताप ने 82 रन, अमेंद्र ने 38 रन, प्रद्युम्न ने 34 रन बनाए, तो गेंदबाजी में हर्षवर्धन ने तीन व रजत वर्मा ने एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच अखंड प्रताप को चुना गया।


