Tuesday, May 5, 2026
HomeखेलKanpur : प्रत्यक्ष के पंजे से वीनस क्लब सेमीफाइनल में

Kanpur : प्रत्यक्ष के पंजे से वीनस क्लब सेमीफाइनल में

Kanpur।  केसीए से आबद्ध व सदर्न क्रिकेट क्लब की ओर से द्वितीय सैमुअल बाली एंड बक्को देवी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में वीनस क्लब ने सदर्न क्रिकेट क्लब को 13 रन से मात दी। श्यामनगर ​स्थित आरपीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में वीनस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.4 ओवर में 167 रन बनाए।

टीम से अतुल कार्तिकेय ने 33 रन, जमशेद खान ने 27, शुभम ने 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अक्षत श्रीवास्तव ने चार, उज्जवल ने दो, आदित्य दी​​क्षित, आदिति अग्रवाल, कृष्णा बाली व आदर्श श्रीवास्तव ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सदर्न क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 34.1 ओवर में 154 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से अ​भिषेक ने 29, लक्ष्य मिश्रा व अक्षत श्रीवास्तव ने 21-21 रन बनाकर जीत के लिए संघर्ष किया, लेकिन सफल न हो सके, तो गेंदबाजी में प्रत्यक्ष श्रीवास्तव ने पांच, शुभम, अमन व अतुल कार्तिकेय ने एक-एक विकेट चटकाया। शानदार खेल के लिए प्रत्यक्ष श्रीवास्तव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!