मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 26 November 2026
विज्ञापन
होम›उत्तर प्रदेश›Lucknow : सीएम योगी की मायावती को जन्मदिन पर बधाई,
उत्तर प्रदेश

Lucknow : सीएम योगी की मायावती को जन्मदिन पर बधाई,

Akash Chaudharyअपडेट: January 15, 2025

प्रभु श्री राम से आपके लिए दीर्घायु की कामना करता हूं

Lucknow । बसपा प्रमुख और पूर्व सीएम मायावती का 69वां जन्मदिन को जन कल्याणकारी दिवस के तौर पर मनाया गया। इस बीच, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और सपा अध्‍यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मायावती को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। योगी ने लिखा है, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके लिए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।

वहीं मायावती ने अपने जन्मदिन के अगले ही दिन 16 जनवरी को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा जोन इंचार्ज और जिलाधिकारियों को बुलाया गया है। बैठक में वह संगठन को और मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को टारगेट देंगी। सदस्यता अभियान के साथ ही बूथ स्तर तक कमिटियों का नए सिरे से गठन और विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों और रणनीति के संबंध में भी निर्देश देंगी।

दूसरी ओर, बसपा ने दिल्ली चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मायावती के भाई आनंद कुमार का नाम नहीं है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक आनंद कुमार का स्वास्थ्य ठीक न रहने के कारण उन्हें स्टार प्रचारक की लिस्ट में नहीं रखा गया है। सतीश ने 2022 के बाद से चुनाव प्रचार नहीं किया है और यूपी के बाहर उन्हें स्टार प्रचारकों की लिस्ट में यूं भी सामान्य तौर पर शामिल नहीं किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *