विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हुई कार्रवाई
तत्काल नए जिलों में कार्यभार संभालने का दिया गया निर्देश
Lucknow। बेसिक शिक्षा विभाग ने विभिन्न जिलों में तीन वर्ष से तैनात 496 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) का सोमवार को स्थानांतरण कर दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से एक ही जिले में पिछले तीन वर्षों से कार्यरत अधिकारियों व कर्मियों के स्थानांतरण के निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव लाल मणि यादव की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। फिलहाल इन बीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह तत्काल स्थानांतरित जिले में अपना कार्यभार ग्रहण करें। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सभी जिलों में तीन साल से अधिक समय से कार्यरत ऐसे कर्मचारियों व अधिकारियों का तबादला शुरू कर दिया गया है।

