मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 24 November 2026
विज्ञापन
होम›व्यापार›Kolkata : इमामी ने पुरूषों की ग्रूमिंग को दी बोल्ड और नई पहचान
व्यापार

Kolkata : इमामी ने पुरूषों की ग्रूमिंग को दी बोल्ड और नई पहचान

Akash Chaudhary

Kolkata।इमामी लिमिटेड ने पुरूषों के लिए अपने जाने-माने ब्राण्ड ‘फेयर एण्ड हैण्डसम’ को नई पहचान देते हुए इसे ‘स्मार्ट एण्ड हैण्डसम’ के रूप में रीब्राण्ड किया है। इसके साथ ही कंपनी ने बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर कार्तिक आर्यन को अपना नया ब्राण्ड अम्बेसडर बना लिया है आज के युवा पुरूष अपनी त्वचा की देखभाल एवं ग्रूमिंग को प्राथमिकता देते हैं और स्मार्ट एण्ड हैण्डसम उनकी बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।‘आज के दौर में उपभोक्ता ऐसे नए प्रोडक्ट्स एवं समाधानों को अपना रहे हैं, जिनके साथ वे अपने आप को अच्छी तरह मेंटेन कर सकें, अपने लुक में निखार ला सकें।

मोहन गोयंका, वाईस चेयरमैन और होलटाईम डायरेक्टर, इमामी लिमिटेड ने नए प्रोडक्ट लॉन्च के अवसर पर कहा कि ब्राण्ड के नए चेहरे कार्तिक आर्यन के साथ हमें विश्वास है कि स्मार्ट एण्ड हैण्डसम के रूप में यह नई पहचान तेज़ी से विकसित होते मेल ग्रूमिंग मार्केट में एक बेहतरीन ग्रूमिंग समाधान के रूप में हमारी स्थिति को और अधिक मजबूत बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *