मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 27 November 2026
विज्ञापन
होम›अवर्गीकृत›Katihar: आसमान से गिरा सुनहरे रंग का पत्थर, हाथ में रखते ही आग लग गई
अवर्गीकृत

Katihar: आसमान से गिरा सुनहरे रंग का पत्थर, हाथ में रखते ही आग लग गई

Abhay Singh

Katihar : कटिहार से वीडियो सामने आया है, इसमें एक सुनहरे रंग का पत्थर आसमान से गिरा और हाथ में रखते ही पत्थर में आग लग गई।

घटना को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। पत्थर को लेकर गांव में तरह-तरह की बातें की जा रही हैं।

दरअसल बासुदेव सिंह के घर पर अचानक ये पत्थर गिरा। इसके बाद घर से धुआं निकलने लगा। इससे परिवार के सभी सदस्य घबराकर बाहर आए, जब उन्होंने आंगन में देखा तब नारंगी रंग के अजीब पत्थर के टुकड़े बिखरे पड़े थे।

इस बीच पड़ोस के बच्चों ने उनमें से एक टुकड़ा खेलते हुए अपनी जेब में रख लिया। लेकिन अचानक वह टुकड़ा जल गया। इससे बच्चे की पैंट और जांघ का हिस्सा भी जल गया। बच्चे ने जैसे-तैसे पत्थर को जेब से बाहर निकाला।

बासुदेव सिंह ने बताया कि पत्थर के सभी टुकड़ों को उठाकर एक साथ रखा गया। कुछ समय बाद पत्थर के सभी टुकड़ों ने अपने आप आग पकड़ ली। यह देखकर हम और पड़ोस के लोग दहशत में आ गए।

इसके बाद एक टुकड़े को पानी में रखा, जो अब तक सुरक्षित है।
मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने इस दुर्लभ और असामान्य घटना बताया है।

उन्होंने प्रशासन से इन टुकड़ों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही जनता से अपील की है कि किसी भी अज्ञात वस्तु को न छुएं और तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *