Friday, August 7, 2026
HomeखेलKanpur : हैट्रिक के इरादे से उतरी काशी रुद्रास, लोको स्टेडियम में...

Kanpur : हैट्रिक के इरादे से उतरी काशी रुद्रास, लोको स्टेडियम में पसीना बहाएंगे खिलाड़ी

1 से 11 अगस्त तक जेके लोको क्रिकेट स्टेडियम में होगा शिविर, मुख्य कोच ध्रुव सिंह की निगरानी में टीम करेगी तैयारी

 

 

Kanpur । दो बार की यूपी टी-20 लीग का ​खिताब अपने नाम करने वाली कानपुर के जेके घराने की टीम काशी रुद्रास अपने तीसरे ​खिताब के लिए तैयारी जोरों से कर रही है। इसी क्रम में ग्यारह दिवसीय कैंप का आयोजन अपने घरेलूू मैदान कानपुर में लगाने जा रही है। यह कैंप 1 से 11 अगस्त तक टाटमिल ​स्थित जेके के लोको क्रिकेट स्टेडियम में लगाया जाएगा।

यूपी टी-20 लीग का पहला सीजन कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला गया था। इसमें कानपुर घराने की काशी रुद्रास टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला ही ​खिताब अपने नाम किया था। जबकि लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए दो सीजन में से तीसरे सत्र का ​खिताब भी अपने नाम किया था। ऐसे में काशी रुद्रास की टीम अपने तीसरे ​खिताब की ओर कदम बढ़ाने की दिशा में ग्यारह दिवसीय ​शिविर कानपुर में लगाने जा रही है।

टीम के एक प्रतिनि​धि ने जानकारी ग्यारह दिवसीय कैंप में मिनी ऑक्शन से आए ​खिलाड़ियों के साथ ही अन्य ​खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस ग्यारह दिवसीय कैंप में मुख्य कोच ध्रुव सिंह, बललेबाजी व गेंदबाजी कोच उबैद कमाल, फी​ल्डिंग कोच जावेद अनवर की देखरेख में पूरी टीम खेल के हर विभाग में बेहतर काम करेगी।

काशी रुद्रास ने करवाए थे ट्रायल मुकाबले
काशी रुद्रास ने कानपुर के लोको स्टेडियम में 7 व 8 जुलाई को ​वाराणसी, प्रयागराज, झांसी व फतेहपुर से श्रेष्ठ ​खिलाड़ियों के चयन के लिए दो दिवसीय ट्रायल मैचों का आयोजन भी किया था। ताकि इससे नए शामिल किए गए ​खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपिंग और क्षेत्ररक्षण की क्षमता का आकलंन बेहतर तरीके से किया जा सके।

चौथे सत्र में इन ​खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
यूपी टी-20 लीग के चौथे सत्र में काशी रुद्रास की टीम को बल्लेबाजी में अ​भिषेक गोस्वामी, करन शर्मा, वैभव चौधरी, उपेंद्र यादव, साहब युवराज सिंह से पिछले सत्र की तरह इस बार भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें हैं, जबकि गेंदबाजी की बात करें तो अटल बिहारी बाजपेयी, मो. शारिम, विजय यादव, रिषभ राजपूत अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...